बलिया। ज्यादा लाल बालू के चक्कर में पड़ोगे तो झेलना पड़ जायेगा ? जी हां यह धमकी है दोकटी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की। दरअसल एक वरिष्ठ पत्रकार ने जब थानाध्यक्ष से बिहार स्थित महुली घाट का पीपा पुल खुलने के साथ गंगा नदी के जल मार्ग द्वारा बिहार के कोइलवर से लाल बालू की तस्करी के बारे में पूछा गया तो थानाध्यक्ष कुछ इस तरीके पत्रकार को धमकाया कि ज्यादा बालू के चक्कर में पड़ोगे झेलना पड़ जाएगा।
बता दें कि क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर जल मार्ग द्वारा बिहार के कोइलवर से नाव द्वारा लादकर पुलिस की मिलीभगत से लाल बालू की आवक तेज हो गई है। दोकटी पुलिस व लालगंज चौकी पुलिस की मिली भगत से लाल बालू के तस्करों की बल्ले बल्ले हो गई है। इसके पूर्व जिला प्रशासन ने लाल बालू को अवैध बताते हुए काफी दिनों से बालू की आवक उत्तर प्रदेश में बंद करा दिया था। बिहार के डोरीगंज से ट्रक के माध्यम से सरकार को रायल्टी देकर बालू आता था। जो काफी महंगा पड़ता था।
उस समय से लाल बालू के छोटे-छोटे तस्कर इस फिराक में थे कि महुली पीपा पुल खुले तो उनका धंधा शुरू हो। 15 जून को महुली पीपा के पुल खुलते ही बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार को बिना टैक्स दिए बड़े बड़े नाव के माध्यम से जल मार्ग द्वारा दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट, सती घाट, दोकटी घाट पर बालू का भंडारण शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों में यह खास चर्चा है कि पहले पुलिस ने लाल बालू पर रोक लगा रखा था।
अब कौन सा कानून पास हो गया कि दर्जनों नाव लाल बालू लेकर घाटों पर चहलकदमी कर रही हैं । बालू गिरने के साथ ही ट्रेक्टरों के द्वारा बालू उठाकर ईधर उधर गांव के बगीचों में या सूनसान स्थानों पर बालू भण्डारण किया जा रहा है। दिन रात सड़को पर ट्रैक्टरों की गडग़ड़ाहट सुनाई दे रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…