बलिया- बिजली के तार पर गिरा पेड़, विद्युत आपूर्ति पूरी तरह हुई ठप

बिल्थरारोड। सिकन्दरपुर के नवानगर में रविवार को 33 केवीए के तार पर एक पेड़ के गिरने से यहां की आपूर्ति ठप चल रही है। विद्युत आपूर्ति में बार – बार बाधा से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है। इस समय जर्जर तार के चलते विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से यहां के लोगों को मुहैया हो रही हो। जनपद से 65 किमी दूर स्थित बिल्थरारोड तहसील जनप्रतिनिधियों, शासन व प्रशासन तीनों स्तर से उपेक्षित है। जहां जनपद के अन्य तहसीलों में विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवीए का विद्युत स्टेशन स्वीकृत है, वहीं यह

तहसील विद्युत आपूर्ति के लिए करमौता (सिकन्दरपुर) व मऊ क्षेत्र के कसारा स्थित विद्युत स्टेशन पर आश्रित है।इतना ही नहीं यहां पर अग्निशमन केंद्र की बिल्डिंग भी बनने की प्रक्रिया में है। क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी, ठण्ड या बरसात के दौरान यहां की आपूर्ति काफी दयनीय हो जाती है। कारण जर्जर तारों का बार-बार टूटना। आंधी-तूफान के दौरान तो 36 से 48 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। वर्तमान अवर अभियंता अवधेश कुमार फिलहाल विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न हो इसके लिए लगातार टूट रहे जर्जर तारों को जुड़वाने के कार्य में तत्पर रहते हैं।

रविवार को भी सिकन्दरपुर क्षेत्र के नवानगर स्थित सेंट्रल बैंक के पास एक बबूल का पेड़ 33 केवीए के तार पर गिर जाने से बिल्थरारोड की विद्युत आपूर्ति घंटों से बाधित चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति में सुधार के बावजूद नगर व क्षेत्र में जर्जर तारों के चलते विद्युत आपूर्ति लगातार पड़ रही बाधा से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago