तेज बारिश के बाद बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में भरा पानी

इस साल बादल बलिया से कुछ नाराज चल रहे हैं। जुलाई का महीना बीतने को है लेकिन अभी तक जनपद में तेज बारिश नहीं हुई। जिसके चलते सूखे के हालत बन रहे हैं, गर्मी-उमस से लोग परेशान हैं वहीं बुधवार को बारिश होने से जनपदवासियों को थोड़ी राहत मिली और किसानों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं बारिश के बाद शहर में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

बता दें कि बलिया में बारिश न होने से धान की फसल, बाजरा, मक्का, साग-सब्जी सूख रहे थे। ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे थी, लेकिन बुधवार हुई झमाझम बारिश ने खेतों की प्यास बुझा दी। हालांकि इस बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव भी हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनपद में इस बार खरीफ की खेती का लक्ष्य एक लाख 58 हजार 542 हेक्टेयर रखा गया था। खरीफ की मुख्य फसल धान के लिए एक लाख 14 हजार 834 हेक्टेयर, मक्का के लिए 31 हजार 536 हेक्टेयर, बाजरा के लिए 2036 हेक्टेयर तथा ज्वार के लिए 2131 हेक्टेयर निर्धारित है। विभाग ने दावा किया है कि अब तक धान की रोपाई 59 हजार 710 हेक्टेयर में, मक्का 10 हजार 632 हेक्टेयर में, बाजरा 921 हेक्टेयर में और ज्वार की 730 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है।

लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ अलग है। धरातल पर धान की रोपाई 25 से 30 फीसदी ही हो सकी है। लेकिन समय पर बरसात नहीं होने से मक्का, ज्वार, बाजरा की बुआई केवल 10 से 15 प्रतिशत हुई है। इसके चलते पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। जिसके चलते भूसे के दाम 8 रुपए किले से बढ़कर 12-14 रुपए किलो पहुंच गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago