Categories: बलिया

बलियाः सपा MLA जयप्रकाश अंचल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी जमीन

बलिया में घाघरा नदी में कटान से लोग परेशान है। नदी का पानी किनारे तक पहुंचने के कारण लोगों में दहशत कायम है। जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में लोग अपना आशियाना छोड़ अन्य जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में हालात काफी ज्यादा चिंताजनक है।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन मैदान में है। बलिया डीएम सौम्या अग्रवाल और सपा विधायक जयप्रकाश अंचल गोपलनगर टांडी गांव पहुंचे। उन्होंने कटान स्थल का निरीक्षण किया वहीं बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान डीएम ने लोगों को जल्द से जल्द राहत शिविरों में जाने की समझाईश दी।

वहीं सपा विधायक जय प्रकाश अंचल ने डीएम से लोगों को स्थायी रुप से बसने के लिए जमीन मुहैया कराने की मांग रखी। साथ ही ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने  कटान रोधी काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कटान की जगह पर जिओ बैग में बालू की जगह मिट्टी भरा जा रहा है। कटान शुरू होने के बाद ट्रैक्टर से नदी किनारे ईंट लगाई जा रही है।

साथ ही ग्रामीणों ने आक्रोशित होते हुए कहा कि वह कटान के कारण घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं लेकिन डीएम की तरफ से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। ऐसे में वह कहां रहेंगे। वहीं डीएम सौम्या अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नदी किनारे बसे गांवों का निरीक्षण करने आज हम लोग यहां आए थे और यहां सुरक्षा के लिए किस तरह काम किया जा रहा है, उसी का निरीक्षण करने आए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए विभाग दिन रात काम कर रहा है, अगर किसी को समस्या है तो बाढ़ राहत कैंप में जा सकते हैं। वहां समुचित प्रबंध किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago