बलिया: बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल आज बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र पहुंची थी जहां उन्होंने सोनाडीह गांव में विख्यात सोनाडीह मां भागेश्वरी परमेश्वरी धाम मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जनचौपाल में ग्रामीणों से भी मुलाकात कीं। मिडिल स्कूल में छात्राओं से भी मिली और फुटबाल टूर्नामेंट खेलकर लौटी खिलाड़ी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। डीएम ने छात्राओं के साथ फोटो भी खिंचवाया।
जिलाधिकारी ने इब्राहिमपट्टी में काफी समय पहले से निर्माण हुए और बंद पड़े अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बारीकी से अस्पताल के हर ओर घूमकर देखा। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने की बात कही है।
काेरोना काल से हॉस्पिटल चालू कराने के प्रयास- कोरोना काल के दौरान से ही शासन स्तर से अस्पताल को दोबारा चालू कराने का प्रयास शुरू हुआ। एक साल के अंतराल में जिम्मेदार अधिकारी कई बार इसका स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। इस संबंध में राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसके प्रति सार्थक रुख अपनाया था। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि यह अस्पताल सुसज्जित तरीके से बनाया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा, तहसीलदार ओपी पांडेय, बीडीओ मधुछंदा सिंह, उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…