बलिया- बांसडीह में हल्की बारिश से जलभराव, लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई

बलिया की बांसडीह नगर पंचायत में हल्की बारिश ने ही नगर पंचायत की पोल खोल दी। जहाँ बारिश से सड़क पर भीषण जलजमाव हो गया। जिससे नाराज लोगों ने दिग्विजय सिंह छोटू के नेतृत्व में अनोखे तरीके से विरोध जताया। लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता की वजह से सड़क की स्थिति बदहाल है।

दरअसल बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 12 की जर्जर सड़क पर काफी दिनों से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार देर रात बारिश होने के कारण लोगों की समस्या और बढ़ गई। जिससे नाराज लोगों ने बुधवार के दिन दिग्विजय सिंह छोटू के नेतृत्व में उक्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया।

धरना-प्रदर्शन की चेतावनी- इधर समाज सेवी दिग्विजय सिंह छोटू ने कहा कि सड़क मरम्मत को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आज तक उक्त समाधान नहीं हुआ। जिससे लोगों को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क मरम्मत का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो एक अगस्त से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago