Categories: बलिया

चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी में पानी ही पानी, नाव चलाकर कॉलेज पहुंचता था स्टाफ, अब निजी स्कूल में होगा काम!

बलिया में लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह हैं कि पूरे जनपद की सकड़ें जलमग्न हो चुकी है। कई जगह सड़कों पर नाव चलाने तक की नौबत आ चुकी है। जनपद के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की हालत और दयनीय है। यहां करीब 1 महीने से पानी भरा है। पूरा विश्वविद्यालय परिसर बुरी तरह जलमग्न है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने परेशानी ओर बढ़ा दी है। अधिकारी-कर्मचारी घुटने भर पानी में से निकल प्रशासनिक भवन में जाते हैं। कभी-कभी हालत इतने बिगड़ जाते हैं कि विश्वविद्यालय में नाव चलाकर जाना पड़ता है।

विश्वविद्यालय के हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहे। इससे परेशान विश्वविद्यालय प्रशासन निजी स्कूल का सहारा लेने को मजबूर हुआ है। विश्वविद्यालय परिसर के शैक्षणिक निदेशक डॉ गणेश पाठक के अनुसार यह प्रक्रिया अब विवि मार्ग पर स्थित कैस्टरब्रिज स्कूल में होगी। विभिन्न विषयों जैसे एमकाम, एमएससी एजी, बीएससी एजी समेत अन्य संचालित विषयों में प्रवेश की योग्यता रखने वाले प्रवेशार्थियों को सूचित किया है कि उनका प्रवेश जलप्लावन के कारण विश्वविद्यालय परिसर में न होकर कास्टरब्रिज स्कूल में होगा। सभी अभ्यर्थियों से पकाउंसिलिंग व प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे से कास्टरब्रिज स्कूल में उपस्थित हों।

गौरतलब है कि बलिया में हो रही बारिश से पूरी तरह जलजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश में जलभराव की परेशानी आज की नहीं हैं, सालों से इसी तरीके से जनपद के गली-मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर जरा सी ही बारिश में पानी भर जाता है और लोग पूरे मानसून सीजन में परेशान रहते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago