Categories: बलिया

बलिया में आफत की बारिश, बिजली लाइनों पर पेड़ गिरे, गांवों में पसरा अंधेरा

बलिया में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। हर जगह जलभराव है। घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जिसमें से निकल कर लोग सफर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति ठप्प है। कई जगह फॉल्ट हो गए हैं। लेकिन लगातार हो रही बारिश में फॉल्ट सुधारना भी मुश्किल हो रहा है।

तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। अधिकतर हिस्सों में अंधेरा पसरा है। नगर के आर्यसमाज रोड, गड़हा मोहल्ला, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों में शनिवार को सुबह छह बजे से ही पूरे दिन आपूर्ति ठप रही, हालांकि शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो गई। इसी तरह, सोहांव ब्लॉक के बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 38 गांवों में भी बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।

हालात यह है कि जिले में 200 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित है। लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बेरूआरबारी ब्लॉक के बोड़िया गांव के सामने एचटी लाइन पर पेड़ गिर जाने से करीब 15 गांवों अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस मामले में अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि लगातार बारिश के कारण फील्ड में फॉल्ट को दुरुस्त करने में कठिनाई हो रही है फिर भी प्रयास है कि हर जगह आपूर्ति मिले।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago