बलिया के लिए गौरवान्वित पल, IPS अनिल कुमार राय राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस अधिकारियों को पदक वितरित किए। बलिया जिले के सोहांव ब्लाक के सुरहीं निवासी IPS अनिल कुमार राय जी को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। 

समारोह में सीएम ने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. लेकिन, थोड़ी सी चूक खलनायक बना देती है। बेहतर संवाद के जरिए चूक सुधारी जा सकती है। IPS अनिल कुमार को राष्ट्रपति पदक मिलने से बलिया में खुशी का माहौल है। बधाई देने वोलों का तांता लगा हुआ है। IPS अनिल कुमार राय सुरही के रहने वाले हैं। पीपीएस में चयन के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर काम किया। IPS बनने के बाद भदोही आदि जिलों में सराहनीय काम किया।

1984 में यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित होने वाले अनिल की पहली नियुक्ति 1988 में देवरिया जिले में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुई थी। देवरिया के अलावा वाराणसी, बस्ती व प्रतापगढ़ जनपद में डिप्टी एसपी के पदपर कार्यरत रहे। 1997 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किये गये, जबकि वर्ष 2012 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति पाने के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने। वर्ष 2016 पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात किये गये। वर्ष 2020 में एक बार फिर इन्हें प्रमोशन मिला और उन्हें पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया।

फिलहाल वे बस्ती रेंज के आईजी हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया। सम्मान की सूचना मिलते ही जिले भर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्वभाव से मिलनसार अनिल राय को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।  वहीं उनके भाई टीडी कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर डॉ. अखिलेश राय को भी मिलकर लोगों ने बधाई दी। 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago