Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल में चोरों का आंतक, आक्सीजन पाइपलाइन काटने की कोशिश

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। लोगों को न तो समय पर इलाज मिलता और न ही कोई और सुविधा। अब एक और नई मुसीबत आ गई है। जिला अस्पताल में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है और लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

एक दिन पहले 40 फिट लंबी पाइन लाइन काटी ही थी। इस घटना से बवाल मचा था लेकिन अब शनिवार को फिर ऑक्सीजन पाइप काटने की कोशिश की गई। वहां मौजूद लोगों की मानें तो तेज गैस रिसाव से डरकर चोर भाग निकले। बदमाशों के पाइप काटने से काफी देर तक इमरजेंसी वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई बंद रही।

पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर से ऑक्सीजन सप्लाई चालू की गई। पाइप के लालच में आकर चोर इस तरीके की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई है, लेकिन चोरों के न पकड़े जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। अस्पताल के नए परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे आक्सीजन प्लांट से एक दिन पहले चोर 40 फिट पाइप काट ले गए थे। सीएमएच डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दी जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago