बलिया। नगरा-सिकंदरपुर रोड पर सिगरेट का पैसा मांगने पर 4 युवकों ने एक दुकानदार की पिटाई कर दी। गंभीर घायल दुकानदार को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने दुकानदार शिवसागर यादव की शिकायत पर स्वामीनाथ चौहान, धीरज चौहान निवासी कामपुर पकड़ी, अभिषेक यादव निवासी अभयीपुर और मंटू यादव बहादुरपुरकारी के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है।हालांकि घटना के बाद रहे युवकों में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना नगरा-सिकंदरपुर रोड की है। डूमाडाड निवासी शिवसागर यादव ब्रह्मस्थान के पास गुमटी में पान की दुकान चलाकर आजीविका चलाते हैं। बाइक सवार 4 युवक उनके दुकान पर पहुंचे। दुकानदार से सिगरेट मांग कर पीने के बाद चारों जाने लगे। दुकानदार ने जब पैसा मांगा तो चारों ने मिलकर पिटाई कर दी। दुकानदार की आंख और कलाई में गंभीर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर का गया दिया। दुकानदार की हालात नजुक होने पर उसे बीएचयू वाराणसी के लिए भेज दिया गया।
वहीं ग्रामीणों ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए युवक का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने दुकानदार शिवसागर यादव की शिकायत पर स्वामीनाथ चौहान, धीरज चौहान निवासी कामपुर पकड़ी, अभिषेक यादव निवासी अभयीपुर और मंटू यादव बहादुरपुरकारी के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है। लेकिन पुलिस के साधारण धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने पर दुकानदार के परिजनों में आक्रोश है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…