Categories: बलिया

वैवाहिक कार्यक्रम में आए वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक वाराणसी के एमएस कैटर्स में वेटर का काम करता था।

युवक की मौत के बाद अचानक हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि सरियांव मनोवीर निवासी धर्मेंद्र यादव के यहां सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम था। जिसमें वाराणसी के एमएस कैटर्स में देवरिया जनपद के लाररोड थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर-2 निवासी कैफ (18) पुत्र रियाजुद्दीन वेटर का काम करता था।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 2 बजे कैफ पानी पीने के लिए उठा और पास के बिजली पोल के पास फिसलकर गिर गया। साथियों ने सूचना मालिक धर्मेंद्र यादव को दी। सुबह युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने जरूरी कार्रवाई करते हुए घटना को जानकारी थाना नगरा व उसके परिजनों को दी। उधर नगरा थाने से पहुंचे एसआई रामशकल यादव ने पंचनामा कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। एसएचओ सिकन्दरपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करेंट की जद में आने से प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago