Categories: बलिया

बलियाः माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की नियुक्त फर्जी, जिला विद्यालय निरीक्षक ने रोका वेतन

बलिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद राय उर्फ मुन्ना बाबू एक बार फिर विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने यह कार्यवाही की है।

वहीं डीआईओएस की इस कार्यवाही से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अरविंद राय की नियुक्त संदेह के घेरे में है। अपर शिक्षा निदेशकर को प्रेषित पत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अरविंद राय की नियुक्त और उस संबंध में समय-समय पर जारी उच्च न्यायालय के आदेश का सिलसिलेवार उल्लेख किया है और कहा है कि शासन के निर्देश पर सीबसीआईडी द्वारा की गई जांच में भी शहर कोतवाली में राय के खिलाफ धोखाधड़ी से लगायत कूट रचना करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और संबंधित वाद मुक्ष्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है।

बता दें कि अरविंद राय की नियुक्ति फर्जी तरीके से हुई है। अरविंद राय शुरुआत से ही विवादों में घिरे हैं। बीते मार्च माह में बोर्ड परीक्षा के शुरु होने से पहले पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चितबड़ागांव बलिया के प्रधानाचार्य अतुल कुमार ने राय पर गाली गलौज करने और डीआईओएस कार्यालय नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया था। लेकिन तब तत्कालीन DIOS ने कोई कार्यवाही नहीं की।

इसके अलावा राय पर विधानसभा सामान्य निर्वाचल 2022 में अपने सगे संबंधियों को निर्वाचन ड्यूटी से हटाने का दबाव बनाने का आरोप था। बोर्ड परीक्षा 2022 में केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परिवर्तन करने का दबाव बनाया था साथ ही राय पर नकल माफियों से साठ-गांठ का भी आरोप है। जिसके बाद जांच हुई और उनके वेतन पर रोक लगा दी गई है।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार राकेश कुमार का कहना है कि शिक्षक अरविंद राय न्यायालय के आदेश पर वेतन ले रहे थे। नियुक्ति इनकी गलत तरीके से हुई है और इस मामले की याचिका भी कोर्ट से खारिज हो चुकी है। इसके आधार पर श्री राय का वेतन आहरण रोका गया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago