Categories: बलिया

बलिया में कल होगा मतदान, 25 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

बलिया में कल यानि 1 जून को वोटिंग होनी है। जिले के 25 लाख 24 हजार 441 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है। जिले के 2606 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार सुबह से रवाना हो गई हैं।

इसी बीच जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार और ओजस्वी राज ने कलेक्ट्रेट व कृषि उत्पादन मंडी समिति तिखमपुर में जाकर रवानगी का जायजा लिया। फेफना, रसड़ा और बलिया नगर के मतदान कर्मी कलेक्ट्रेट से और बेल्थरारोड, सिकंदरपुर और बांसडीह के मतदान कर्मी कृषि उत्पादन समिति मंडी तिखमपुर से निर्धारित वाहनों में बैठकर मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदानकर्मियों को जरूरी सलाह भी दी।

बता दें कि बलिया लोकसभा क्षेत्र में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र फेफना, बलिया नगर व बैरिया आते हैं। इसमें गाजीपुर के मोहम्मदाबाद और जहूराबाद भी शामिल है। इस लोकसभा के लिए प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला 19,23,645 मतदाता करेंगे। इसमें फेफना के 3,30,157, बलिया नगर के 3,66,659, बैरिया के 3,68,040, जहूराबाद के 4,23,482 और मोहम्मदाबाद के 4,35,307 मतदाता शामिल हैं। जबकि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड, सिकंदरपुर व बांसडीह आते हैं। इसके अलावा देवरिया का भाटपाररानी और सलेमपुर भी शामिल है। 17,76,982 वोटर सलेमपुर से लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें बेल्थरारोड के 3,70,650, सिकंदरपुर के 3,09,738, बांसडीह के 4,12,702, भाटपाररानी के 3,41,805, सलेमपुर के 3,42,087 मतदाता शामिल हैं। जबकि घोसी लोकसभा क्षेत्र में बलिया जिले की सिर्फ एक विधानसभा सीट रसड़ा शामिल है। यहां के 3,66,495 मतदाता घोसी का सांसद चुनने में भागीदार होंगे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago