बलिया में आज लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इसी बीच बैरिया के एक गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्हें मनाने के लिए प्रशासन और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भी पहुंचे, लेकिन ग्रामीण किसी की भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे।
बता दें कि लोकसभा 72 बलिया के अंतर्गत बैरिया के ग्राम मठ धज्जू गिरि के ग्रामीणों ने प्राईमरी पाठशाला मठ धज्जू गिरि के बूथ संख्या 157 पर स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान का सुबह से ही बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, ट्रान्सफार्मर आदि जनप्रतिनिधियों को गांव में न आने व गांव की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए मतदान नहीं करने की बात कही।
जिला प्रशासन के लोग और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ग्रामीणों को मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बहिष्कार जारी रखा। बता दें कि गांव की कुल आबादी 1400 है और यहां कुल 997 मतदाता हैं। गांव से किसी भी व्यक्ति द्वारा मतदान नहीं किए जाने से यहां का चुनाव प्रभावित हो सकता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…