बलिया में निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर तैयारी शुरु हो गई है। शुक्रवार को मतदाता सूची के आंकड़े जारी हुए। जिसमें पिछली बार की अपेक्षा 69 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 25 हजार नए मतदाता हैं जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसको लेकर इन युवा मतदाताओं में उत्साह है।
बता दें कि ज़िले में नगर पालिका बलिया समेत 12 निकाय हैं। इनमें नगरा और रतसड़कला नगर पंचायत नवगठित हुईं हैं और पहली बार चुनाव होना है। शुक्रवार को मतदाता सूची के आंकड़े जारी हुए हैं। इस बार इन निकायों में 37 हजार 720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इधर नगरा की तीन और रतसड़ कला नगर पंचायत की तीन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची को लेकर उत्साह है। अधिकारियों की मानें तो निकायों में मतदाता सूची भेजी जा रही हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची हर बूथ पर पहुंचेगी।
वहीं इस बार नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जमानत राशि आठ हजार रुपये तय की गई है। नगर पालिका व नगर पंचायत के सभासद पद के लिए जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित की गई। इसी प्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष का नामांकन पत्र 500 रुपये, नगर पालिका के सभासद का नामांकन पत्र 200 रुपये, नगर पंचायत के अध्यक्ष का 250 रुपये और सभासद का नामांकन पत्र 100 रुपये में मिलेगा।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…