Categories: बलिया

जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित होंगी बलिया में राशन की 75 दुकानें

बलिया में राशन की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां जनसेवा केंद्र जैसी सुविधाएं मिलेगी। हर दुकान पर एक व्यक्ति को रोजगार भी मिलेगा।

पूर्ति विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। इन दुकानों पर रसोई गैस सिलेंडर भी मिलेगा और जल्द ही इन दुकानों पर ई-स्टांप के अलावा यात्रा टिकट, आधार, पेंशन, आय, जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, किसान सम्मान निधि समेत तमाम सुविधाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।

पहले जहां कोटे की दुकान से गेंहू, चावल, नमक, तेल राशन मिलता था। वहीं यहां एक ही छत के नीचे सारी योजनाओं की सुविधा भी मिलेगा। कोटेदार अपने यहां सरकार की सारी योजनाओं के लिए आवेदन करा सकेंगे। वहीं, ई-स्टांप भी बेच सकेंगे। जन सविधा केंद्र के लिए ऐसी दुकानों का चयन किया जा रहा है, जहां वाहन आसानी से पहुंच सकें।बलिया के बैरिया, बेलहरी, रेवती, बांसडीह, मनियर, दुबहर, नवानगर, पंदह, सियर, नगरा, चिलकहर, गड़वार, हनुमानगंज, रसड़ा, मुरली छपरा और सोहांव, ब्लाक में से 75 दुकानों का चयन किया जाना है। बता दें कि बलिया में 17 ब्लॉक है। कुल 1435 राशन की दुकानें हैं। नगर क्षेत्र 111 हैं। टोटल 541233 कार्ड धारत हैं। 91199 अंत्योदय कार्ड धारक हैं।

बलिया डीएसओ रामजतन यादव का कहना है कि जिले में कोटे की 75 दुकानें मॉडल शॉप बनाई जानी हैं। इसे लेकर कार्यवाही तेज कर दी गई है। सभी पूर्ति निरीक्षकों से ब्लॉकवार ऐसी दुकानों की सूची मांगी गई है, जिसे मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके। इन दुकानों पर जनसेवा केंद्र की तर्ज पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

44 minutes ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago