Categories: बलिया

बिजली चोरी करने वालो पर विभाग का सख्त एक्शन, 15 उपभोक्ताओं पर दर्ज कराई FIR

बलिया में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने श्रीनगर के 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोमवार को विद्युत थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

बिजली विभाग के द्वारा सुनील कांत राय, रविशंकर राय, अनीता देवी, भानु प्रताप राय, मनोज राय, संजय यादव, वकील यादव, सीताराम यादव, आलोक सिंह, राजेश सिंह, शिवकुमार सिंह, हितनारायण राय, नागेंद्र राय, वीरेंद्र राय तथा हरेंद्र राय विद्युत उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है।

अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन बिजली का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ही अवैध कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। बार-बार की चेतावनी के बाद भी संबंधित लोग अपना कनेक्शन वैध नहीं करा रहे थे। इसके चलते प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी कहीं अवैध कनेक्शन पाया गया तो सीधे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago