Categories: featured

चुनाव आयोग ने नगर निकाय का चुनाव चिह्न किया जारी, कोई बंदूक से लड़ेगा तो कोई चलाएगा रिक्शा

बलिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 292 चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। पंजीकृत दलों के लिए 14, प्रोविजनल पंजीकृत दलों के लिए 197 और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 81 चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं। जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जनपद में दो नगर पालिकाएं और 10 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसमें नगरा और रतसर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होना है।

नगर निकाय चुनाव को लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों की सूची में इस बार 14 दल शामिल हैं। इनमें भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप, सीपीआई, सीपीएम आदि प्रमुख पार्टियां शामिल हैं। यह दल अपने चुनाव चिह्न पर ही निकाय चुनाव लड़ेंगे। पंजीकृत अमान्यता प्राप्त एवं प्रोविजनल पंजीकृत दलों के लिए 197 चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की दो सूचियां जारी की गईं हैं। एक में 42 चुनाव निशान हैं और दूसरे में 39 मुक्त प्रतीकों को रखा गया है।

चुनाव चिह्न में सभी साधन बैलगाड़ी, रिक्शा, मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, आटो रिक्शा और वायुयान तक मौजूद हैं। बंदूक और तलवार भी रखा गया है। अलाव और आदमी, शहनाई के साथ चूडि़यां, मोतियों का हार, डोली, कान की बाली, ऊन का गोला चुनाव चिह्न है। कलम और दवात, क्रेन, कप व प्लेट, हीरा, घन, डीजल पंप, डिश एंटिना, ड्रिल मशीन, डंबल्स, बिजली का खंभा, डबल रोटी, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेस, केक, कैलकुलेटर, कैरम बोर्ड, बिजली का बल्ब, पुल, पत्तियां, पेपर वेट, पेचकश, फावड़ा टेबल लैंप, छत का पंखा, कंघा, पानी का नल, उगता सूरज, सैनिक, गुल्ली डंडा, फूल गोभी, शिमला मिर्च, भुट्टा, सेब, फलों की टोकरी, कारपेट, शटल, एयर कंडीशन, बेबी वाकर, अलमारी,

गुब्बारा, सरौता, सुराही, लट्टू, वृक्ष, बल्ला, बल्लेबाज, बेंच, बेल्ट, दूरबीन, साइकिल पंप, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पालयुक्त नौका, बक्सा, खड़ाऊं, गमला, खजूर का पेड़, अनाज ओसाता हुआ किसान, ओखली, इमली आदि प्रमुख चिह्न हैं। वहीं इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी श्यामनंदन तिवारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न की सूची जारी कर दी गई है। इनमें से ही चिन्ह उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago