Categories: बलिया

वाराणसी में अग्निवीर भर्ती रैली, सोमवार को बलिया के अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

बलिया। वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर रैली भर्ती चल रही है। अग्निवीर बनने के लिए पूर्वाचंल के युवाओं में जोश बरकरार है। सोमवार को बलिया तहसील और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज दुद्धी तहसील की भर्ती होगी।

बता दें पिछले 5 दिनों में 3 जिलों के 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने अग्नि परीक्षा पास की। वहीं, गोरखपुर, देवरिया, व सोनभद्र के 23278 अभ्यर्थियों ने भर्ती में अपना दमखम दिखाया। रविवार को छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में 327 अभ्यर्थी सफल हुए।

6 दिसंबर तक चलेगी भर्ती – सेना अधिकारियों के अनुसार शक्ति वर्धक दवाओं के संबंध में चेकिंग की। अभ्यर्थियों के दस्तावेज में गड़बड़ी करने वाले तुरंत पकड़ में आ जा रहे हैं। 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 6 दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अब तक की भर्ती-
16 नवंबर को 2300 अभ्यर्थी, पास हुए 300
17 नवंबर को 3264 अभ्यर्थी, पास हुए 240
18 नवंबर को 5231 अभ्यर्थी, पाए हुए 315
19 नवंबर को 6241 अभ्यर्थी, पास हुए 367
20 नवंबर को 6242 अभ्यर्थी, पास हुए 327

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन – वहीं अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी से बलिया के बीच 22 नवंबर तक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। अभ्यर्थियों को लेकर शाम साढ़े 4 बजे बलिया स्टेशन से ट्रेन खुली और साढ़े सात बजे तक वाराणसी सिटी पहुंची। बलिया के फेकना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, औड़िहार स्टेशन पर रुकते हुए ट्रेन वाराणसी सिटी पहुंची। 20 से 23 नवंबर तक ट्रेन संख्या 05114 वाराणसी सिटी से रात साढ़े आठ बजे खुलेगी। ट्रेन औड़िहार, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना स्टेशन पर रुकते हुए रात साढ़े 11 बजे बलिया पहुंचेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago