Categories: बलिया

बलिया – सुभासपा के सम्मेलन में बार डांसर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बलिया में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सुभासपा एक बार फिर विवादों में फिर गई है। क्योंकि सुभासपा कार्यकर्ताओं ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस किया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

मनियर आदर्श नगर पंचायत में शनिवार 19 नवंबर को सुभासपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मलेन में बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस किया। बार बालाओं के अश्लील गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सम्मेलन में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी शामिल थे।

कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ‘पिछले लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव 95 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। ऐसे में बसपा का वोट निकाल लिया जाए तो मैनपुरी का क्या हाल होगा यह सभी लोग जानते हैं।’

इस दौरान राजभर ने सपा पर निशाना साधा। कहा, ‘सूबे में सपा 4 बार सत्ता में रही। इनकी सरकार में गुंडई, तानाशाही, जमीन पर अवैध कब्जा, थाने से अपराधियों को छुड़ाने, अन्याय और अत्याचार की घटनाओं को लोग भूले नहीं सके। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मलेन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आवास और शौचालय के लालच में ना पड़े। अपने बच्चे को बनाए और उनको उनका अधिकार दिलाएं। आपके बच्चे जब शिक्षित होंगे तो वे अपने और अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।

राजभर ने यह भी कहा कि जब एक गरीब का बच्चा पढ़ लिख कर सदन में पहुंचेगा तो वह गरीबों की आवाज को बुलंद करेगा। सुभासपा को छोड़कर अभी तक कोई भी पार्टी गरीब लोगों के आवाज को सदन में नहीं उठाई है। यही कारण है कि आरक्षण का लाभ भी गरीबों को नहीं मिल रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago