निकाय चुनाव की मतदाता सूची तैयार, बलिया में 25 हज़ार युवा पहली बार डालेंगे वोट

बलिया में निकाय चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर तैयारी शुरु हो गई है। शुक्रवार को मतदाता सूची के आंकड़े जारी हुए। जिसमें पिछली बार की अपेक्षा 69 हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 25 हजार नए मतदाता हैं जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसको लेकर इन युवा मतदाताओं में उत्साह है।

बता दें कि ज़िले में नगर पालिका बलिया समेत 12 निकाय हैं। इनमें नगरा और रतसड़कला नगर पंचायत नवगठित हुईं हैं और पहली बार चुनाव होना है। शुक्रवार को मतदाता सूची के आंकड़े जारी हुए हैं। इस बार इन निकायों में 37 हजार 720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

इधर नगरा की तीन और रतसड़ कला नगर पंचायत की तीन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची को लेकर उत्साह है। अधिकारियों की मानें तो निकायों में मतदाता सूची भेजी जा रही हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची हर बूथ पर पहुंचेगी।निकाय चुनाव में जमानत राशि व व्यय सीमा की घोषणा निर्वाचल प्रशासन ने कर दी है। जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव में नौ लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि नगर पालिका के सभासद की खर्च सीमा दो लाख रुपये हैं। वहीं नगर पंचायतों की बात करें तो अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपए और सभासद प्रत्याशी 50 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे।

वहीं इस बार नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जमानत राशि आठ हजार रुपये तय की गई है। नगर पालिका व नगर पंचायत के सभासद पद के लिए जमानत राशि दो हजार रुपये निर्धारित की गई। इसी प्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष का नामांकन पत्र 500 रुपये, नगर पालिका के सभासद का नामांकन पत्र 200 रुपये, नगर पंचायत के अध्यक्ष का 250 रुपये और सभासद का नामांकन पत्र 100 रुपये में मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago