बलिया में जमुना राम मेमोरियल स्कूल पर लगेगा वॉलीबाल का कुंभ, 24 जनपदों की 50 टीमें लेंगी हिस्सा

बलिया । सीबीएसई क्लस्टर फाइव वॉलीबाल प्रतियोगिता 2223 का आयोजन जनपद के जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव में किया जाना है । 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 24 जनपदों की 50 से अधिक बालक एवम् बालिका टीमें प्रतिभाग करने वाली है ।

प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार उत्साह पूर्वक युद्ध स्तर पर लगा हुआ है । आयोजन के निमित्त खेल मैदान को अंतिम रुप दिया जा रहा है । वहीं खिलाड़ियों के आवास, भोजन, आवागमन आदि की सुविधाओं के लिए विभिन्न समितियों का निर्माण कर दिया गया है । 28 नवंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि होंगे, वहीं भारतीय वॉलीबाल महासंघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

एक दिसंबर को आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे । बुधवार को जमुना राम मेमोरियल स्कूल पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रबंधक डॉ धर्मात्मानंद ने बताया कि सीबीएसई द्वारा मिला यह आयोजन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, हम सभी इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं । प्रतियोगिता की सफलता और निष्पक्षता के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के खेल निर्णायकों को भी आमंत्रित किया गया है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago