नई सुविधा : रसड़ा सीएचसी पर भी हो सकेंगे आंखों के ऑपरेशन

बलिया। रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब मरीजों की आंखों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। इससे मरीजों को ऑपरेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं रसड़ा अस्पताल में इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

अभी सिर्फ जिला अस्पताल में यह व्यवस्था है। इस समय अस्पताल में दो चिकित्सक सप्ताह में दो-दो दिन ऑपरेशन करते हैं। यानि कि एक सप्ताह में 30 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जबकि अस्पताल में आठ से दस मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि रसड़ा में आपरेशन थियेटर के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। सर्जन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के उपचार में आसानी हो।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बीपी सिंह ने कहा कि इस समय मोतियाबिंद का आपरेशन कराने वाले अधिक संख्या में आ रहे है। सप्ताह में बुधवार व शुक्रवार को आपरेशन किया जाता है। पिछले सप्ताह दो दिन में सात मरीजों का ऑपरेशन किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago