जिंदगी की जंग हार गया बलिया का जवान : टीटीई के धक्‍का देने से कट गए थे सोनू सिंह के पैर

बलिया। राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ते समय टीटीई द्वारा धक्का देने से घायल हुए फौजी सोनू कुमार सिंह उपचार के दौरान बुधवार को जिंदगी की जंग से हार गया। बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के गांव भरसोता निवासी सोनू कुमार सिंह जयपुर राजस्थान की 25 राजरीफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर तैनात था। सोनू अपने बेटे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए गांव गया था।

वहां से दिल्ली जाने के लिए वह 17 नवंबर को लखनऊ से राजधानी एक्सप्रेस में बैठ गया था। ट्रेन में तैनात टीटीई कूपन बोरो से सीट को लेकर कहासुनी हुई थी। ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचने पर टीटीई ने उसे ट्रेन से उतार दिया। आरोप है कि ट्रेन के चलने पर फौजी दोबारा ट्रेन में चढ़ गया। इसी बीच टीटीई ने अंदर से धक्का दे दिया। इससे वह प्लेटफार्म व ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसका एक पैर मौके पर ही कट गया, वहीं दूसरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पैर उपचार के दौरान फैल रहे इंफेक्शन के कारण काटना पड़ा।

दूसरा पैर काटे जाने के बाद जवान की तबियत हर घंटे खराब होती गई। रविवार की शाम उसने अंतिम सांस ली। आर्मी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव बलिया स्थित जवान के गांव भरसोता ले जाया जाएगा।  17 नवंबर गुरुवार की सुबह 09:15 बजे बरेली जंक्शन पर राइफलमैन सोनू कुमार सिंह के साथ दुःखद घटना हुई थी। बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के गांव भरसोता निवासी सोनू कुमार सिंह पुत्र अक्षयवीर सिंह जयपुर राजस्थान की 25 राजरिफ बटालियन में राइफलमैन के पद पर तैनात था।सोनू अपने बेटे के नामकरण संस्कार में तीस दिन पहले गांव आया था। मगर उसे उसके अफसर ने किसी काम को किशनपुर भेजने के निर्देश दिए थे। 17 नवंबर को सोनू दिल्ली जाने के लिए लखनऊ से डिबरुगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस में सवार हुआ। वहां ट्रेन में टीटीई कुपन बोरो से सीट को लेकर उसका विवाद हुआ था। बरेली जंक्शन पर कुपन बोरो ने उसे ट्रेन से उतार दिया। जब ट्रेन चली तो टीटीई ने कोच में धक्का मुक्की कर दी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago