Categories: बलिया

बलिया – ऑपरेशन त्रिनेत्र से अपराध पर नज़र, चौराहों पर लगेंगे CCTV कैमरे

बलिया। कस्बों और शहरों में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ”तीसरी आंख’ का इस्तेमाल होगा। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा देने के मकसद से ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे। इससे कस्बों में होने वाली अवांछनीय गतिविधियों को रोकने में मददगार साबित होंगे।

पहले चरण में जिले की सभी 10 नगर पंचायतों और दो नगरपालिकाओं का चयन किया जाएगा, जहां की गलियों, चौक-चौराहों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शहर व कस्बों में होने वाली गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड होंगी। इससे अपराधियों के मन में भय उत्पन्न होगा।

एएसपी डीपी तिवारी ने इस पहल को अमली जामा पहनाने के लिए संभ्रात लोगों और व्यापारियों से समन्वय स्थापित किया है। जल्द ही योजनानुसार बलिया शहर में 100 और नगर पंचायतों में 30-30 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके लिए शहर के व्यापारियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रथम चरण की बैठक की है। इसमें सभी ने इसके लिए हामी भर दी है।

शहर और नगर पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे के लिए जगह का चयन पुलिस करेगी। इसके लिए सर्वे करके ऐसे बिंदु/स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां से लोगों की आमद रफ्त ज्यादा होगी। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए जाने वाले इस कैमरों की खरीद और रख-रखाव का जिम्मा नगर पालिका और नगर पंचायत का होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago