Categories: बलिया

बलिया -बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूलों का सत्यापन पूरा, जल्द जारी होगी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट

बलिया में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में शिक्षा विभाग जुटा है। तहसील स्तर से उपजिलाधिकारियों ने विद्यालयों का सत्यापन कार्य पूरा कर दिया है। बलिया जनपद में कुल 607 माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा में इस बार 1.59 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र निर्धारण के लिए तहसील स्तर पर भौतिक सत्यापन हो चुका है। एसडीएम की निगरानी में रिपोर्ट बनी है, इसमें पुलिस और एलआइयू की भी सहमति बनी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 25 नवंबर को केंद्रों की वास्तविक रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजी जाएगी। उसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची स्पष्ट होगी। एसडीएम की तरफ से सत्यापन 18 नवंबर तक हो चुका है।

बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होेने से पिछली बार बलिया की प्रदेश भर में किरकिरी हुई थी, उसे ध्यान रखते हुए इस बार केंद्र निर्धारण में कई तरह का सत्यापन किया गया है। 32 राजकीय, 91 एडेड और 484 वित्त विहीन विद्यालय हैं। परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों की ओर से सुविधाओं का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है।

इस बार नहीं मिलेगा अग्रिम प्रश्न पत्र- बता दें पिछली बार जिले में 211 परीक्षा केंद्र बनाए थे। और परीक्षा तक प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम से रखा था। वहां से परीक्षा केंद्रों को अग्रिम प्रश्न पत्र दे दिए जाते थे। इस बार अग्रिम प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे। पिछली बार प्रश्न पत्र 3 लेयर के लिफाफे में बंद था। दो केंद्र व्यवस्थापकों की मौजूदगी में उसे खोला जाता था। इसके बाद भी पर्चा आउट हाेने की घटना को नहीं रोका जा सका। ऐसे में स्ट्रांग रूम बनाने को लेकर भी विभाग में मंथन चल रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के क्रम में विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कार्य हो गया है। तहसील स्तर के भौतिक सत्यापन में जिन विद्यालयों में सुविधाएं बेहतर मिलीं हैं, उनको परीक्षा केंद्र के लिए डीआइओएस की ओर से प्रस्तावित किया जाएगा उसके बाद वहां से परीक्षा केंद्रों की सूची आएंगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago