Categories: बलिया

बलिया में अधिकारियों से बदसलूकी मामला, शिक्षिका रंजना पर FIR दर्ज

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सीडीओ की मौजूदगी में अधिकारियों से बदसलूकी मामले में अब कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने रंजना पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती चिलकहर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें रंजना पांडेय महिला शिक्षक संघ बलिया की जिलाध्यक्ष है। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 नवम्बर को जूनियर हाई स्कूल तहसीली स्कूल रामलीला मैदान बलिया पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें जूनियर हाई स्कूल और कस्तूरबा विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चे एवं विज्ञान अध्यापकों ने अपने मॉडल का स्टाल लगाया था।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बच्चों के विज्ञान मॉडल को प्रश्न करके प्रोत्साहित किया था। दोपहर करीब 2:30 बजे रंजना पांडेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती चिलकहर प्रदर्शनी में आकर हस्तक्षेप करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। अनावश्यक रूप से मुख्य विकास अधिकारी के सामने प्रदर्शनी के दौरान रंजना पांडेय ने व्यवधान उत्पन्न किया गया। साथ ही अपने नियुक्ताधिकारी को धमकी दी।आरोप है कि रंजना पांडेय का कार्यस्थल प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती है, जो विकासखंड चिलकहर में स्थित है। प्रदर्शनी में मात्र बच्चों एवं विज्ञान शिक्षकों को ही उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था, फिर भी उन्होंने अनाधिकृत रूप से जानबूझकर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर अमर्यादित भाषा प्रयोग करके शासन/विभाग के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिक्षिका रंजना पांडेय के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago