बाग़ी बलिया से उठी आवाज़, PM मोदी के जन्मदिन को बेरो’जगार दिवस के रूप में मनाएं युवा!

बलिया– देश में आई आर्थिक सुस्ती का असर अब कई सेक्टर में दिखने लगा है. लाखों लोगों की नौकरी जा चुकी है और वह फिलहाल बेरोजगार घूम रहे हैं, वहीँ कई लाख लोगों की नौकरी पर अब भी तलवार लटक रही है लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसे हालात में भी सरकार के मंत्री और समर्थक अपने एजेंडे को ही आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, बावजूद इसके इस संकट के उभरने के तरीके तलाशने के.

ऊपर से सरकार के मंत्री देश के युवाओं को ही कम योग्यता वाला बता रहे हैं. बहरहाल, अब यह देश की जनता को ही सोचना है कि कमी किस्मे हैं. उनमे या सरकार की नीतियों में. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है देश भर में बेरोजगारों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि असंतोष उभारना स्वाभाविक है.

इस बीच बागी बलिया के इन्डियन पीपुल्स सर्विसेस के राष्ट्रीय संयोजक ब्रिजेश यादव बेरोज’गारी के खि’ला’फ आंदो’लन छेड़ने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि आने वाली 17 तारिख को हम लोग पीएम मोदी के जन्मदिन को बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाएंगे. उनका कहना है कि उनके इस आन्दोलन को मिल रहे समर्थन से साबित हो रहा है कि भाजपा के लिए आने वाले कल में मुश्किल पैदा होगी.

उन्होंने कहा है कि देश के बेरोज़गार युवा इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने कहा है कि जो युवाओं की बात करेगा, किसानों और मजदूर के हालात के बारे में सोचेगा और जवानों का ख्याल रखेगा, वही देश पर राज करेगा. इसके अलावा उन्होंने देश के लोगों ने 17 सितंबर के आन्दोलन में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने की अपील की है और इस दिन को बेरोज़गार दिवस के रूप में मनाने को कहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago