बलिया– सरकारी प्राइमरी स्कूलों की जो छवि एक आम इंसान के दिमाग में होती ही उससे अलग बलिया के एक प्राइमरी स्कूल ने अपना नया मुकाम बनाया है. हम बात कर रहे हैं गायघाट रेवती ब्लॉक स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की, जिनके द्वारा बनाई गई आकृति काफी चर्चा में और लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है .
बता दें की विश्वकर्मा बाबा की जयंती के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं ने ब्लैकबोर्ड पर विश्वकर्मा बाबा की सुन्दर आकृति बना कर विश्वकर्मा बाबा का रूप धारण किया, विद्यालय के ही छात्र अनूप व रोहित ने विश्वकर्मा बाबा का रुप धारण किया, सलोनी, सोनी, दिव्या, पुनम, ख़ुसी, पूजा, प्रीति, जया, प्रियंका आदि छात्राओं ने प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, विद्यालय के शिक्षक राजीव मौर्य ने बच्चों को साथ ही विश्वकर्मा बाबा के बारे में बताया.
इस अवसर पर एनपीआरसी राजेश गुप्ता, रीता गुप्ता, संतोष सिंह व रिंकी पटेल शिक्षक मौजूद रहें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीँ राजीव मौर्य बच्चों को सभी त्यौहार व जयंती पर सुंदर आकृति बनाने के हमेशा प्रेरित करते रहते है, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव बना रहता हैं. उम्मीद है कि इस स्कूल से और प्राइमरी स्कूल भी प्रेरणा लेंगे और अपने अपने सरकारी स्कूल की सूरत बदलेंगे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…