“बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का बनाया 38 करोड़ का बाँध पहली बाढ़ में बह गया”

बलिया– अमित शाह को काला झंडा दिखाकर चर्चा में आने वालीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा एवं बलिया की रहने वाली रमा यादव ने अब भारतीय जनता पार्टी के बैरिय विधायक सुरेंद्र सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है. आरोप है कि बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया में बाढ़ से बचने के लिए एक रिंग बाँध बनाया था लेकिन अब उसका कुछ अता पता नहीं है. रमा यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर यह आरोप लगाया है. उनका दावा है कि 38 करोड़ रुपए लगाकर इस बांध का निर्माण किया गया था.


लेकिन अब जब बाढ़ आई तो यह बांध टूट गया. इसके अलावा उन्होंने सुरेंद्र सिंह से बाँध बनाने में जो 38 करोड़ रूपये लगे है, उसका खर्च सार्वजनिक करने को कहा है. आपको बता दें कि इस वक़्त बलिया बाढ़ की चपेट में आया हुआ है और कई घर ढह चुके हैं लेकिन फिलहाल प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. ऐसे में जहाँ लोगों को उम्मीद थी कि उन्होंने जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, वह इस मुश्किल घड़ी में उनकी बेहतरी के लिए काम करेंगे.


लेकिन अब उम्मीद से उलट जाकर विधायक सुरेंद्र सिंह पर ऐसे आरोप लग रहे हैं. इलाके के लोगों में भी इसे लेकर भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है. रमा यादव ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है कि पिछली सरकार में हुई लूट खसोट से तुलना करके अपनी कमी को छुपाने की कोशिश न करें.

उन्होंने आगे कहा है कि इलाके की जनता ने आपको अपना नेता चुना है. ऐसे में उनका भरोसा बाँध की तरह टूट न जाए, और आपकी इमानदारी पर जो सवाल उठ रहे हैं, उसका जवाब देते हुए आपको बाँध के निर्माण में लगे 38 करोड़ के खर्च को सार्वजनिक कर देना चाहिए. फिलहाल विधायक सुरेंद्र सिंह की तरफ से इस आरोप को लेकर कोई बयान नहीं आया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago