दिल्ली डेस्क : बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बलियावासियों की सुविधा के लिए सीईओ के समक्ष अपनी कई मांगों को रखा। बीजेपी सांसद ने बताया कि सीईओ ने उनकी इन मांगों को मंज़ूरी भी दे दी।
वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि उन्होंने रेलवे बोर्ड के समक्ष छह मांगें रखीं। इन सभी मांगों का मकसद रेलवे से जुड़ी बलियावासियों को होने की दिक्कतों का समाधान करना है। उनकी पहली मांग थी कि मंबई से बलिया के लिए नई ट्रेन चलाई जाए। जिसे बोर्ड ने मंज़ूरी दे दी। दिसंबर के पहले हफ्ते से मंबई से बलिया के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी।
उनकी दूसरी मांग थी कि वाया बलिया दिल्ली से कोलकाता तक किसानों के लिए ट्रेन चलाई जाए। बीजेपी सांसद के मुताबिक, बोर्ड ने उनकी इस मांग को भी स्वीकृति दे दी है। वहीं तीसरी मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि बलिया से सप्ताह में 3 दिन चलने वाली नई ट्रेन को 6 दिन चलाया जाए और इस ट्रेन में 1st AC और 2nd Ac के कोच जोड़े जाएं।
इस दौरान बीजेपी सांसद ने बलिया से आरा के लिए नये रेल मार्ग का सर्वे किए जाने और इसे आगमी बजट में शामिल कर पैसों का आवंटन किए जाने की मांग भी रखी। सांसद के मुताबिक बोर्ड ने उनकी चौथी मांग को भी मंज़ूरी दे दी। बोर्ड बलिया से आरा के लिए नये रेल मार्ग का सर्वे कराएगा।
वीरेंद्र सिंह ने यहां लॉकडाउन की वजह से बंद की गई सारनाथ एक्सप्रेस को तीन दिन के अंदर फिर से चालू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सारनाथ को बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
बोर्ड ने सांसद की इस मांग को स्वीकृति देते हुए उनकी लोकसभा क्षेत्र के किसी भी स्टेशन को हाल्ट में नहीं बदले जाने की छठी मांग को भी मंज़ूरी दे दी।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…