बलियाः करप्शन से परेशान दंपति धरने पर, PM आवास योजना में बड़े घोटाले का लगाया आरोप

बलिया डेस्क : बलिया में भ्रष्टाचार से परेशान होकर एक दंपति ने ज़िला प्रशासन के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। दंपति अपनी मांगों को लेकर ज़िला मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। दंपति ने प्रधानमंत्री आवास विकास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

दंपति की मांग है कि इस भ्रष्टाचार पर ज़िला प्रशासन संज्ञान ले और जल्द से जल्द इसके खिलाफ़ कार्रवाई करे।  धरने पर बैठे दंपति जनपद के भीमपुरा थाना इलाके के रहने वाले हैं। दंपति का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।

धरने पर बैठे आरटीआई एक्टिविस्ट सिंहासन चैहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास विकास योजना का लाभ ज़रूरतमंदों को नहीं मिला है। गांव में इस योजना के तहत 60 मकान बनाए जाने थे। लेकिन ये मकान सिर्फ कागज़ों पर हैं, ज़मीन पर नहीं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान और ग्रामीण विकास विभाग की मिलीभगत से इस योजना में बड़ा घोटाला किया गया है।

उन्होंने कहा कि कागज़ों में मकान उनके नाम पर हैं जो अब इस दुनिया में मौजूद ही नहीं। मुर्दा इंसान की नोटरी पर मकान का रेजिस्ट्रेशन किया गया है। चौहान बताते हैं कि इस योजना के तहत गांव में 60 मकान बनाए जाने थे, जो सिर्फ कागज़ो पर ही बन सके। प्रधान ने लोगों को पैसे देकर ये कहला दिया कि उन्हें मकान मिल गए, जबकि ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि वो इस बात की शिकायत पुलिस-प्रशासन से पहले भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हद तो ये है कि पुलिस ठीक से फरियाद सुनती भी नहीं। सिंहासन चैहान लंबे समय से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ़ आवाज़ उठाते रहे हैं।

अपनी मांगों को लेकर वो गत 14 सितंबर को भी जिला मुख्यालय पर धरना पर बैठे थे। हालांकि उस समय जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना को पहले ही दिन ख़त्म करवा दिया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज़ सिंहासन चैहान ने फिर से धरना शुरु कर दिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago