बलिया डेस्क : हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया।
इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलिया में भी प्रदर्शन किया, रोडवेज तिराहे को लगभग दो घंटे तक जाम करे रखा जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तत्काल रिहा किया जाए। जिसके बाद वो यहाँ से हटेंगे।
इस पर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेसियों कार्यकर्ताओं को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेसजनों को जब तक रिहा नहीं किया जाता है, तब तक गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता चक्का जाम एवं गिरफ्तारी में मुख्य रूप से ओमप्रकाश तिवारी, भैया लल्लू सिंह, फूल वदन तिवारी, गिरीश कांत गांधी, शाहिद अली खान, दीनबंधु यादव, दुर्गेश कुमार सिंह, नौशाद आलम, नारद यादव, बंटी मिश्रा, आजम, अरमान खान आदि शामिल रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…