बलिया- ग्राम पंचायतों में लंबित पड़ी जांच जल्द होंगी पूरी, CDO बोले- ऐसे लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव !

बलिया: ग्राम पंचायतों में अनियमितता के सम्बंध में पड़ी शिकायतों से संबंधित जांच अब जल्द ही पूरी होगी। इन शिकायतों के निपटारे को लेकर सीडीओ विपिन कुमार जैन ने नोडल/जांच अधिकारियों के साथ विकास भवन में गुरुवार को बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिन से लेकर एक महीने के अंदर अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट दे दें, ताकि अगर कोई दोषी मिले तो उन पर समय से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने पिछले पांच वर्ष में उन ग्राम पंचायतों में हुए कार्य का पूरा लेखा-जोखा भी उन अधिकारियों को दिया, जिससे उनकी जांच और आसानी से हो सके। उन्होंने कहा, सभी कार्यों में काफी कम ही ऐसे कार्य मिलेंगे, जिनमें अनियमितता होने की संभावना है।

इसलिए अनियमितता की संभावनाओं वाले कार्यों को कैसे चिन्हित करेंगे, इसके तरीके के बारे में बताया। उन्होंने अब तक जांच लंबित रहने का कारण भी सभी नोडल अधिकारियों से पूछा। सीडीओ श्री जैन ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों की जांच दी गई है, वहां पिछले वर्षों में हुए कार्यों का सॉफ्टवेयर के जरिए सारा लेखा-जोखा जिला स्तर से निकलवा दिया गया है। जांच को औपचारिकता के रूप में न लें, बल्कि पूरी गम्भीरता से इस कार्य को करें। संयोगवश बिना काम कराए किसी कार्य का भुगतान हो गया है और धरातल काम नहीं हुआ है तो उन कार्यों की जांच पर विशेष फोकस हो।

अगर कोई देनदारी बाकी रही तो नहीं लड़ सकेंगे चुनाव- ग्राम पंचायत के सम्बन्धित अधिनियम का जिक्र करते हुए सीडीओ ने बताया कि अगर ग्राम निधि का धन किसी के भी पास देनदारी के रूप में रही तो वह चुनाव नहीं लड़ सकेगा। चाहे वह कोई ग्राम स्तर का जनप्रतिनिधि हो या आम आदमी।

 

इसलिए इसका ध्यान रहे कि किसी ने भी बिना काम कराए कोई भुगतान करा लिया है और जांच में यह सही पाया गया तो उसके ऊपर उतनी धनराशि देनदारी, यानि बकाया के रूप में हो जाएगी। बैठक में डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, डीएसओ केजी पांडेय, कृषि अधिकारी विकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago