बलिया का खाद्यान्न घो’टाला- 6055 अधिकारी और कर्मचारी बने आरो’पी, शुरू हुई गिर’फ्ता’री

बलिया डेस्क : इन दिनों एक बार फिर से बलिया के खाद्यान्न घो’टाले की चर्चा हो रही है. दरअसल 2002 और 2006 के बीच हुए इस घोटाले के मामले में तत्कालीन बीडीओ रहे रामफेर राम को गिर’फ्ता’र किया है. बताया जाता है कि रामफेर रिटायर्मेंट के बाद से ही फ’रार चल रहा था. वहीँ इसके कई आ’रो’पियों की गिर’फ्ता’री पहले ही हो चुकी है.

बता दें कि इस मामले में सीबीसीआईडी ने 17 ब्लॉकों में हुई गड़बड़ी पाई थी जिसके बाद अलग अलग थानों में 51 मुकदमे दर्ज किये गए थे. बीते साल दिसंबर में इसी इसी ब्लॉक के तत्कालीन प्रभारी बीडीओ रहे एके पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था. वहीँ इस मामले में 19 सितंबर को सीयर तहसील के तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक लक्ष्मण राम को भी गि’रफ्ता’र किया गया था.

इनकी गिर’फ्ता’री वाराणसी से हुई थी. वहीँ ईओडब्लू का कहना है कि बाकी के आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. आपको बता दें कि इस मामले में कुल6055 अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमे बीडीओ और तहसीलदार से लेकर सभी सीडीओ, पीडी, डीडीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव पूर्ति निरीक्षक और तमाम लोग शामिल हैं.

ऐसे में जब जांच फिर से शुरू हुई और गि’रफ्ता’री का सिलसिला शुरू हो चुका है तो बाकी के आरोपियों में हडकंप मचा हुआ है. मामला सीएम तक पहुंचने के बाद इसके जांच की ज़िम्मेदारी ईओडब्लू को सौंपी गयी. वहीँ इसके आठ मुकदमों को सीबीआई ने अपने अधीन कर लिया है और हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago