Categories: featured

वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेलवे बोर्ड के CEO से की मुलाक़त, बलियावासियों के लिए रखीं ये 6 मांगें!

दिल्ली डेस्क :  बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बलियावासियों की सुविधा के लिए सीईओ के समक्ष अपनी कई मांगों को रखा। बीजेपी सांसद ने बताया कि सीईओ ने उनकी इन मांगों को मंज़ूरी भी दे दी।

वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि उन्होंने रेलवे बोर्ड के समक्ष छह मांगें रखीं। इन सभी मांगों का मकसद रेलवे से जुड़ी बलियावासियों को होने की दिक्कतों का समाधान करना है। उनकी पहली मांग थी कि मंबई से बलिया के लिए नई ट्रेन चलाई जाए। जिसे बोर्ड ने मंज़ूरी दे दी। दिसंबर के पहले हफ्ते से मंबई से बलिया के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी।

उनकी दूसरी मांग थी कि वाया बलिया दिल्ली से कोलकाता तक किसानों के लिए ट्रेन चलाई जाए। बीजेपी सांसद के मुताबिक, बोर्ड ने उनकी इस मांग को भी स्वीकृति दे दी है। वहीं तीसरी मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि बलिया से सप्ताह में 3 दिन चलने वाली नई ट्रेन को 6 दिन चलाया जाए और इस ट्रेन में 1st AC और 2nd Ac के कोच जोड़े जाएं।

इस दौरान बीजेपी सांसद ने बलिया से आरा के लिए नये रेल मार्ग का सर्वे किए जाने और इसे आगमी बजट में शामिल कर पैसों का आवंटन किए जाने की मांग भी रखी। सांसद के मुताबिक बोर्ड ने उनकी चौथी मांग को भी मंज़ूरी दे दी। बोर्ड बलिया से आरा के लिए नये रेल मार्ग का सर्वे कराएगा।

वीरेंद्र सिंह ने यहां लॉकडाउन की वजह से बंद की गई सारनाथ एक्सप्रेस को तीन दिन के अंदर फिर से चालू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सारनाथ को बंद किए जाने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन

बोर्ड ने सांसद की इस मांग को स्वीकृति देते हुए उनकी लोकसभा क्षेत्र के किसी भी स्टेशन को हाल्ट में नहीं बदले जाने की छठी मांग को भी मंज़ूरी दे दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago