बलिया, सलेमपुर और घोसी से इन प्रत्याशियों ने नामांकन किया

बलिया- अंतिम चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के पांचवें दिन बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त ने पर्चा दाखिल किया  साथ ही सलेमपुर से भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा ने दल-बल के साथ पहुंच कर कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं सलेमपुर लोस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा. राजेश मिश्र ने भी नामांकन किया।

वहीँ भाजपा से अलग हो चुकी बलिया संसदीय क्षेत्र से भारतीय समाज पार्टी के विनोद तिवारी, जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा तथा अखिल भारतीय हिदू महासभा से मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय ने अपना नामांकन पत्र भरा।

सलेमपुर संसदीय सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की पूजा पांडेय, हिदुस्थान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिज्ञाशु, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजाराम, अखिल भारतीय हिदू महासभा से विद्या शंकर पांडेय, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी से कृपा शंकर प्रसाद व निर्दल के रूप में अजीमुल्लाह अंसारी ने अपना पर्चा दाखिल किया।

बलिया लोस क्षेत्र के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त के कार्यकर्ता शहर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के नेतृत्व में निकला। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद हुजूम के बीच जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसके बाद पांच प्रस्तावकों के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रामलीला मैदान में भोजपुरी गायक गोपाल राय व पवन सिंह ने सरकार का अपनी गीतों के माध्यम से गुणगान किया।

बता दें की आज बलिया सीट के लिए छह तथा सलेमपुर सीट के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्र खरीदे गए। लोकसभा क्षेत्र बलिया के लिए समाजवादी पार्टी के राजीव राय और नीरज शेखर के लिए नामांकन पत्र लिया गया। इनके अलावा कांग्रेस के चंद्रकेश सिंह, पूर्वांचल पीपुल्स पार्टी के राजेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जन्मेजय प्रजापति के अलावा अभिमन्यु सिंह ने भी नामांकन पत्र लिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 day ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

5 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

5 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

5 days ago