सलेमपुर से गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब !

बलिया- सलेमपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा आज अपने सलेमपुर संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने बलिया पहुचे जहाँ लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

हजारों लोगों के काफिले के साथ  गठबंधन के उम्मीदवार आरएस कुशवाहा ने सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर बद्रीनाथ सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीँ लंबे काफिले व जनसैलाब के साथ गठबंधन के प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनको देखने के लिए लोगों की लम्बी लाइन लग गई।

‘सत्ता में आए तो सिकंदरपुर को ट्रेन और सलेमपुर को मेडिकल कॉलेज देंगे’

 

उनके साथ नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर, भाटपार रानी के विधायक आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।

इनके काफिले को कुंवर सिंह  चौराहे पर ही पुलिस ने रोक दिया। वहां से पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने खुद गाड़ी चलाकर कलेक्ट्रेट तक लाए। नामांकन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला जारी नामांकन पत्र लेने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा।

Exclusive – सलेमपुर से गठबंधन के प्रत्याशी आर.एस. कुशवाहा का बेबाक इंटरव्यू

गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र बलिया में आठ और सलेमपुर में दो नामांकन पत्र बिका। बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए जयप्रकाश साहू ने नामांकन पत्र प्राप्त किया, जबकि समाजवादी पार्टी के लिए अजीत मिश्रा ने पर्चा लिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago