बलिया (Ballia) में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शादी के बाद पत्नी मायके में रहना चाहती थी. झगड़े के बाद उसने पति के साथ जाने से मना कर दिया. जिससे गुस्सा होकर पति ने फांसी लगा ली. इस घटना के बाद लोग काफी हैरान हैं.पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामला उभांव थानाक्षेत्र के बिल्थरा रोड स्थित पन्नालाल कटरा का है.
चकबंदी लेखपाल अजय कुमार (39) का शव बुधवार को बाथरूम के दरवाजे से लटकता मिला. पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर जनपद के जमालपुर निवासी अजय कुमार पिछले एक साल से बिल्थरारोड में चकबंदी लेखपाल पद पर कार्यरत थे और पन्नालाल कटरा में स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे.
पुलिस चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अजय पिछले दिनों अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया हुआ था लेकिन मनमुटाव के कारण पत्नी ने आने से इंकार कर दिया. सिंह ने बताया कि बुधवार को अजय ने पन्नालाल कटरा में अपने मकान में फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…