यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बलिया में ये रहे टॉपर !

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया. बलिया के हाईस्कूल में 61.56 और इंटरमीडिएट में 53.31 प्रतिशत बच्चे उतीर्ण रहे। इस दौरान हाईस्कूल में जहां तरु सिंह ने बाजी मार ली वहीं इंटर में मयंक सिंह ने बाजी मारी.

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाला मंयक सेना में अधिकारी (मेजर) बनना चाहता है. हालांकि फिलहाल वह कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा है.

शनिवार को दोपहर में परीक्षा परिणाम आने के बाद मयंक के घर जश्न का माहौल था. शहर के नया चौक जापलिनगंज में मयंक की मां पूनम, पापा व बहन ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मयंक ने 10वीं की पढ़ाई अनिता मेमोरियल स्कूल हैबतपुर से की है. उस परीक्षा में उसका 8.6 सीजीपीए था.

2019 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में लड़कियां लड़कों पर भारी रहीं। हाईस्कूल में पहले दो स्थानों पर लड़कियों ने अपना परचम लहरा दिया. जीएसएचएस स्कूल भीमपुरा की तरु सिंह ने कुल 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया और जिले में पहले नंबर पर रहीं. वहीं दूसरे नंबर पर एमवीवीएम मिश्रा स्कूल काजीपुरा बलिया की रितु सिंह जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ.

इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम में तैलेस्वरी देवी आईसी गौरा पटोई स्कूल के मयंक सिंह को जनपद में पहला स्थान प्राप्त हुआ. उन्होंने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त अपने स्कूल का नाम रोशन किया. एमवीवीएम मिश्रा स्कूल काजीपुरा बलिया की सपना को जनपद में दूसरा स्थान मिला. उन्हें 88.60 प्रतिशत वोट मिला और इसके साथ ही उन्होंने भी अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago