नगरा थाना के जुड़नपुर गांव में गुरुवार की देर रात सरकारी नलकूप से खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट में जमकर ईंट-पत्थर चले।
इसमें दोनों पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को हिरासत में लेकर पीएचसी पहुंचाया, जहां पांच की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
बताया जाता है कि रात में श्रीकिशुन राजभर व योगेंद्र वर्मा अपने खेतों में सरकारी नलकूप से पानी चलाने गये थे। नलकूप पर पहुंचने पर दोनों में अपने खेतों में पहले पानी चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गये और गाली गलौज के साथ ईंट-पत्थर भी चलने लगे। घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…