बलिया- बिजली कनेक्शन लेने के लिए सुनहरा मौका, आज लगेगा कैंप

सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) के तहत नये कनेक्शन देने के लिए 14 जुलाई को सुबह नौ बजे से जिले में दर्जनों मेगा कैम्प लगाये जायेंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत राम किशोर ने बताया कि गरीब परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया जायेगा।

अन्य लोगों को भी बिना धनराशि के बिजली कनेक्शन दिया जायेगा, उनसे विद्युत बिल में 50 रुपये की दर से दस किस्तों में वसूली की जायेगी। इसके लिए दो पासपोर्ट साइज का फोटो व आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना जरूरी है।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि चिलकहर उपकेंद्र के तहत सिलहटा, रसड़ा के रेखहा, टीकादेवरी के टीकादेवरी, पशुहारी के पचमा, रजईपुर के सतुहाडी, बेल्थरारोड के कुण्डैल, फेफना के एकवारी, 132 केवी बलिया के तहत शंकरपुर, सोहांव के बघौना, सिकंदरपुर के लक्ष्मीपुर, सलेमपुर के सवन, करसड़ के मुजई, गौरामदनपुरा के नहिलापार के तहत टोला बाजराय में मेगा कैम्प लगेगा।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago