पैसे उधार मांगने को लेकर वृद्धा की मौत मामले में 4 पर हत्या का केस दर्ज

बलिया- पैसे उधार मांगने को लेकर हुई मारपीट के दौरान वृद्धा की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता व दो पुत्रों समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

इस बीच, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने शुक्रवार की शाम को शहर के कदम चौराहा पर बलिया-बैरिया एनएच पर चक्का जाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक जाम के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाने-बुझाने के साथ ही बल प्रयोग कर हटाया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा निवासी मिठाई के दुकानदार हरेराम गुप्त के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे मिठाई के बकाया पैसा मांगने पर उसका पड़ोसी पीटने लगा। बीच-बचाव करने 60 वर्षीय मां लीलावती आयी तो उसपर भी हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। हरेराम व उसके एक अन्य भाई का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। इस मामले में हरेराम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सियाराम, उनके पुत्र शंकर व मुलायम तथा एक अज्ञात पर धारा 302, 308 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस बीच, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम को परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपित परिवार के लोग अबभी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना पाकर कोतवाल शशिमौली पांडे सदल-बल मौके पर पहुंच गए। लोगों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इससे चौराहा पर देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago