Categories: देश

आज दो दिन के वाराणसी दौरे पर PM मोदी, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का करेंगे शिलान्यास

PM  नरेन्द्र मोदी शनिवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी से आजमगढ पहुंचेंगे और वहां एक्सप्रेस-वे परियोजना का​ शिलान्यास करेंगे।

इस परियोजना को लेकर सपा का दावा है कि यह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिमाग की उपज थी। छह लेन के एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। यह राजधानी लखनऊ को गाजीपुर से जोडेगा। परियोजना का शिलान्यास करने के बाद मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 13वें दौरे पर 14 जुलाई को वाराणसी पहुंच रहे हैं। मोदी इस दौरे में करीब 937 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर वाराणसी की जनता को सौगात देंगे। पीएम अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश को सौगात देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे में बारिश का खलल किसी भी तरह न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल इंतजाम किए हैं। यहां बनाए गए पंडाल को पूरी तरह से वाटरप्रूफ रखा गया है। साथ भी तेज बारिश अगर हो तो पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है, जिसके जरिए बरसाती पानी जनसभा स्थल के आस-पास इकट्ठा होने के बजाय ड्रेनेज सिस्टम के जरिए समीप के तालाब में जाकर गिरेगा।

15 जुलाई को डीरेका में पार्टी के सेक्टर संयोजकों की बैठक लेने के बाद बाण सागर परियोजना का लोकार्पण करने मिर्जापुर जाएंगे। वहां वह मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में हर घर से कम से कम एक व्यक्ति से जनसभा में आने की अपील की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में इतना विकास कार्य किया। इससे पहले पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मिर्जापुर और वाराणसी दौरे पर आए थे। इस बीच एक्सप्रेसवे के शिलान्यास से पहले ही सपा और भाजपा के बीच परियोजना का श्रेय लेने की होड़ मच गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago