सलेमपुर- चुनाव प्रचार करने पहुचे बीजेपी सांसद को ग्रामीणों ने भगाया, विडियो वायरल

बलिया/ सलेमपुर

सलेमपुर से वर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में नारज ग्रामीण सांसद रविन्द्र कुशवाहा पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं.

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर प्रचार करने जब यहां के सांसद रविन्द्र कुशवाहा और विधायक काली प्रसाद पुरैना गांव पहुंचे, तब गुस्साई भीड़ उनपर टूट पड़ी.

गांव वालों ने इस दौरान बीजेपी सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक काली प्रसाद से अभद्रता की. बात इतनी बिगड़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक की आ गई. गुस्साई भीड़ को देखकर सांसद और विधायक ने गांव से निकलने में ही बेहतरी समझी और वहां से चले गए.

गांव वालों ने सांसद को गाड़ी से नीचे नहीं उतरने दिया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ बुजुर्गों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह सांसद और विधायक को गांव से बाहर निकाला.

वहीँ ग्रामीणों का कहना है, ‘सांसद और विधायक ने गांव के युवकों को गाली दी और कहा कि हमें तुम लोगों का वोट नहीं चाहिए।’ इस पर उत्तेजित ग्रामीण सांसद के काफिले को गांव से बाहर भगाने लगे.

जानकारी के मुताबिक लोग गांव में विकास न होने के चलते नाराज थे और इसी लिए उन्होंने सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ ऐसा व्यवहार किया.

मामले का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी की तरफ से बयान आया कि सलेमपुर विकासखंड के पुरैना गांव में सांसद प्रत्यार्शी लोगों से मुलाकात करने गए थे. मुलाकात होने के बाद जब वह लौट रहे थे तब कुछ पांच-सात नौजवानों ने उनकी गाड़ी रोक ली और अमर्यादित भाषा में बात करने लगे.

बीजेपी ने इसे राजनीतिक विद्वेष के कारण किसी की सुनियोजित चाल बताया. हालांकि एफआईआर दर्ज कराने के सवाल पर बीजेपी का कहना है कि पहले वह अपने स्तर पर जांच करेंगे उसके बाद जरूरत महसूस होने पर इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे.

मालूम हो कि सांसद रविंद्र कुशवाहा पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट से इस सीट पर विजयी हुए थे. अब आगामी लोकसभा चुनाव में वह एकबार फिर इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago