लोकसभा चुनाव- बलिया में भाजपा के लिए क्यों खाली है मैदान ?

लोकसभा चुनाव के मदेनज़र बलिया में सातवें चरण में मतदान होने हैं। भाजपा ने अपना प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतार चुकी है। भाजपा ने इस सीट से भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को मैदान में उतारा है। तो वहीँ गठबंधन से टिकट फाइनल में हो रही देरी से से हर दिन बलिया वालों की बेचनी बढती जा रही है ।

सातवें चरण के चुनाव के लिए 22 अप्रैल से नामांकन भी शुरू हो रहा है, लेकिन अब तक गठबंधन और कांग्रेस से उम्मीदवारों की तस्वीर धुंधली है। सभी मान रहे कि अब देरी ठीक नहीं है। देरी को लेकर शीर्ष नेतृत्व के प्रति समर्थकों का गुस्सा भी बढ़ रहा है।

सपा-बसपा गठबंधन में बलिया की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में  है, लेकिन अंदर खाने की खबर पर यकीन करें तो बसपा और सपा दोनों दलों की ओर इस सीट को लेकर  दावे किए जा रहे हैं।

वहीँ लगातार नीरज शेखर अपना भ्रमण इलाके में कर रहे हैं । तो दूसरी तरफ बसपा से अंबिका चौधरी भी पीछे नहीं हैं । इस सीट पर टिकट के दावेदारों की लम्बी लिस्ट है जिनकी चर्चा इलाके से लेकर लखनऊ तक चल रही है। अब आने वाले दिनों में तस्वीर साफ़ हो जायेगी की बलिया की राजनीति किस करवट बैठेगी।

भाजपा और सुभासपा ने यहां अपना उम्मीदवार उतार रखा है, लेकिन गठबंधन और कांग्रेस की ओर से अभी तक मंथन ही हो रहा हैं।  टिकट के मामले में देरी के पीछे जानकार मानते हैं कि यह देरी टिकट के नामी कई प्रबल दावेदारों के चलते ही हो रही है।

शीर्ष नेतृत्व को पता है कि टिकट के मामले में किसी एक को ही खुश किया जा सकता है। उम्मीदवार की घोषणा के बाद टिकट से बेदखल बाकी के उम्मीदवार किस मोड में होंगे, इस पर भी मंथन हो रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को ताक रही है, ताकि वह भी बलिया में जातीय समीकरण के अनुसार अपना प्रत्याशी उतार सके। आगे माहौल चाहे जो बने, अभी हर तरफ टिकट मिलने और नहीं मिलने की ही चर्चा है।

वहीँ दूसरी तरफ इतिहास पर नज़र डाला जाए तो बलिया संसदीय सीट पर बाहरी उम्मीदवार कई बार अपना भाग्य आजमाने पहुंचे, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। कभी भी इस धरती ने दमखम वाले बाहरी उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago