मनोज सिन्हा बोले, ‘गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता को आंख दिखाई तो वो आंख सलामत नहीं रहेगी’

लोकसभा चुनाव प्रचार के क्रम में आपत्तिजनक बयान देने या बड़बोले नेताओं पर निर्वाचन आयोगभले लगाम लगाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन आयोग की यह मुहिम सफल होती नहीं दिख रही है. कुछ ही दिन पहले यूपी के फायरब्रांड नेता आजम खान, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा सांसद मेनका गांधी और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर आयोग ने कार्रवाई की थी. आयोग ने इन नेताओं पर 48 घंटे से लेकर 72 घंटे तक के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन बयान-वीर नेता हैं कि मान ही नहीं रहे. इसी क्रम में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी एक चुनावी सभा में तीखा बयान दिया है.

गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के क्रम में अपनी एक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने वालों को खुलेआम चेतावनी दी है. गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सिन्हा ने चुनावी सभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर किसी ने गाजीपुर में आकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को उंगली या आंख दिखाई तो उसे सलामत नहीं रहने दिया जाएगा. मनोज सिन्हा ने बीते गुरुवार को गाजीपुर की चुनावी सभा में कहा, ‘बीजेपी के कार्यकर्ता अपराध-अर्जित धन और भ्रष्टाचार को जमींदोज करने को तैयार हैं. मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी की उंगली बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ दिखी तो भरोसा रखिए 4 घंटे में वो उंगली सलामत नहीं रहेगी.’

भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने की खबरों से मनोज सिन्हा इतने दुखी थे कि वह इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा, ‘कोई पूर्वांचल का अपराधी किसी की औकात नहीं है कि गाजीपुर की सीमा में आकर के बीजेपी के कार्यकर्ता की तरफ आंख दिखाएगा तो वो आंख सलामत नहीं रहेगी.’ केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा सरेआम दी गई इस चेतावनी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उन्हीं भाषणों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिन पर निर्वाचन आयोग ने पूर्व में आपत्ति जाहिर की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago