आजमगढ़ में बोले अखिलेश यादव, कहा- ‘अगर वो चाय वाले तो हम भी हैं दूधवाले’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव गुरुवार को नामांकन करने आजमगढ़ की पुलिस लाइन बजे पहुंचे।

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी हमेशा कहते है कि अगर इटावा मेरा घर है तो आजमगढ़ दूसरा घर है। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा बसपा और रालोद का गठबंधन महा मिलावट नहीं, बल्कि महापरिवर्तन का गठबंधन है। हमारे गठबंधन में तो बस तीन दल शामिल हैं।

लेकिन भाजपा जवाब दें कि 38 दलों के साथ गठबंधन को क्या कहेगी भाजपा? भाजपा का गठबंधन महामिलावट है। भाजपा ने रोजगार में चोरी की है। देश की जनता को बहकाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि  यूरिया कि हर बोरी से 5 किलो खाद की चोरी हुई है। नोटबंदी करने से भ्रष्टाचार भी नहीं खत्म हुआ। अखिलेश ने कहा कि 36 हजार से ज्यादा उद्योगपति देश की जनता के पैसे लेकर विदेश भाग गए।

पीएम के चाय पर चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वो चाय वाले तो हम भी दूधवाले हैं। चायवाले की चाय खराब निकल गई। जब हमारा दूध ही अच्छा नहीं होगा तो उनकी चाय कैसे अच्छी बनेगी। लगता है वह दूध नहीं बल्कि काली चाय बनाते हैं। इसलिए उनका सारा कारनामा ही काला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री ठोकीदार भी है। जो हमेशा सबको ठोकते रहते हैं। सीएम के तर्ज पर ही भाजपा के सांसद ने विधायक को 12 जूतों की सलामी भी दी। जनता ‘चौकीदार’ और ठोकीदार की चौकी जरूर छीनेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के बड़े लड़ाकू विमान सपा सरकार द्वारा बनाई गई सड़क पर उतरे हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम रोकने के पीछे प्रदेश सरकार का हाथ है। अखिलेश ने भरोसा दिलाया कि सपा सरकार अगर सत्ता में आती है तो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बनवाने का काम पूरा करेगी।

अखिलेश यादव बोले कि कांग्रेस और भाजपा सरकार में कोई अंतर नहीं है। मंच से सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास पर तड़के सुबह भेज कर बंगले की टोटी चेक करा रहे थे। लखनऊ से जब भी ठोकीदार सरकार जाएगी तो मैं अधिकारियों से चीलम ढूंढ कर लाने को कहूंगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी और मायावती का आशीर्वाद लेकर मैं नामांकन पत्र भरने आया। शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ियों और आशा बहनों को भाजपा ने धोखा दिया है। पूर्वांचल की जनता तानाशाह सरकार को हटाने का काम करेगी। इसके साथ ही गठबंधन में सभी बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago