Categories: बलिया

बलिया में विद्युत उपकेंद्र को मनमाने तरीके से चालू करने पर ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध

बलिया में विगत पांच सालों से विद्युत उपकेंद्र पहराजपुर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पिछले माह दबाव की वजह से विभागीय अधिकारियों ने इसका संचालन शुरू कर दिया।

इसके बाद से क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। स्वीकृत प्राक्कलन और लाइनचार्ट के विरुद्ध मनमाने तरीके से चालू किये जाने को लेकर पूर गाँव निवासी समाजसेवी, ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानू प्रकाश सिंह बबलू ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर विद्युत उपकेन्द्र पहराजपुर को विभागीय अधिकारियों द्वारा आनन फानन में सारे नियमों और मानकों को ताक पर रखकर चालू करने की कवायद को चुनौती दे दी है।

इस याचिका पर हाईकोर्ट ने 3 नवंबर को सुनवाई करने की बात कही है। इसको लेकर भानू प्रकाश सिंह बबलू ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सहित अपर मुख्य सचिव ऊर्जा, चेयरमैन यूपीपीसीएल को पत्र लिखते हुए जनहित याचिका का संदर्भ ग्रहण करते हुए जांच करने की मांगकी है।

बता दें कि 202 में उपकेंद्र का काम पूरा हो गया था। 132/33केवी विद्युतउपकेन्द्र करमौता (सिकंदरपुर) से विद्युतउपकेन्द्र पहराजपुर के मध्य 33/11केवी पोषक के निर्माण का कार्य लगभग 90%पूर्ण किया जा चुका है। लेकिन बाद में शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करते हुए आननफानन में उपकेंद्र को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।  एक ही हाईटेंशन तार पर तीन उपकेन्द्रों का लोड होने के चलते विद्युत उपकेन्द्र पहराजपुर के सही ढंग से संचालित होने पर संदेह है।

भानुप्रकाश सिंह ने कहा कि रतसर विद्युतउपकेन्द से मिल रही आपूर्ति में दिक्कतों को देखते हुए उत्तरप्रदेश शासन से पहराजपुर विद्युतउपकेंद्र के निर्माण की मांग हमारे द्वारा की गई थी। अब 90 प्रतिशत से अधिक 33केवी पोषक निर्माण के बावजूद अचानक से नियमविरुद्ध ढंग से अन्य विद्युतउपकेंद्र के पोषक से टैप करना पुर्णतया गलत व सरकारी धन का दुरुपयोग है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago